31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बृजमोहन अग्रवाल ने मेकाहारा में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से की मुलाकात व उनके आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पर किये तीखे हमले…

HomeChhattisgarhबृजमोहन अग्रवाल ने मेकाहारा में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से की मुलाकात...

Date:

रायपुर : 04 अगस्त 2023

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल जी आपने साढ़े 4 सालों में लाखों लोगों को जीवन देने वाले लगभग 5,000 जूनियर डॉक्टरों के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें आश्वासन देते, वादा करते रहे, धोखा देते रहें।

  • बृजमोहन ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरो से जाकर मुलाकात कर आंदोलन का समर्थन किया |
  • जीवन देने वालो को तो धोखा मत दो भूपेश बघेल जी – बृजमोहन
  • भूपेश बघेल से पूछा – क्या हुआ तेरा वादा।

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल मेकाहारा में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की व उनके आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पर तीखे हमले किए।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने हर पल जूनियर डाक्टरों को आश्वासन देकर उनके साथ विश्वासघात किया है, जूनियर डॉक्टरों के साथ छल किया है। पिछली बार भी जूनियर डॉक्टर के हड़ताल तुड़वाने मंत्री व मुख्यमंत्री ने झूठा आश्वासन दिया था, आज तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई। साढ़े 4 साल में इंटर्न डॉक्टर, सामान्य क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर, अनुसूची एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर, पीजी प्रथम वर्ष के छात्र, पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र, पीजी तृतीय वर्ष के छात्र, पोस्ट पीजी बॉन्डेड डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट डाक्टर के मानदेय बढ़ाने कोई काम नहीं किया है। सिर्फ डॉक्टरों के साथ वादाखिलाफी की है।

अग्रवाल ने आज आंदोलन स्थल पर जाकर जूनियर डॉक्टर से मुलाकात की उनके द्वारा चलाए जा रहे रहे ओ.पी.डी. का निरीक्षण किया व उनके सभी मांगों के लिए अपनी व अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। साथ ही कहा कि चुनाव के बाद सरकार में आते ही जिस तरह पहले इन छात्रों के मांगों को पूरा किया गया था आगे भी उनकी सभी मांगे पूरी की जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...