31.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

बृजमोहन अग्रवाल ने किया जगन्नाथ राव दानी स्कूल में सरस्वती योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण…

HomeChhattisgarhबृजमोहन अग्रवाल ने किया जगन्नाथ राव दानी स्कूल में सरस्वती योजना के...

Date:

रायपुर : 04 अगस्त 2023 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

  • अभाव ही हमें आगे बढ़ना सिखाता है
  • प्रभाव हमें जीवन में सीखाने से रोकता है, संघर्ष से रोकता है

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभाव हमें जीना सिखाता है, हमें संघर्ष करना सिखाता है और अभाव से ही संघर्ष कर लोग आगे बढ़ते हैं। जिस दिन हमने प्रभाव का घमंड आ जाता है ना तो हम कुछ सीख पाते और ना ही आगे बढ़ पाते। स्कूलों में छात्र संघ का चुनाव व छात्र संघ पदाधिकारी का चयन से छात्राओ को सामाजिक एवं संसदीय ज्ञान की प्राप्ति होती है, छात्रसंघ की राजनीति यह अंदाज दिलाता है की राजनीति में भी कितनी कठिनाई और कितनी सरलता है।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि जगन्नाथ राव दानी स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस स्कूल को आगे बढ़ाने में बी आर सेठी मैडम, श्रीमति कृष्णा मित्रा, श्रीमति विनोद गर्ग मैडम, सिंह मैडम व पूर्व के प्रचायों का विशेष योगदान रहा है और उस क्रम को डॉ विजय कुमार खंडेलवाल आगे बढ़ा रहे हैं। एक-एक कर आपके स्कूल की समस्याएं भी दूर हो रही हैं, अच्छे भवन बन गए, आपका सभा कक्ष सुधर गया आज भी आपका स्कूल हिंदी माध्यम के स्कूलों में प्रदेश के अग्रणी स्कूल में हैं इसलिए आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज स्कूल के बच्चों को साइकिल का वितरण हो रहा है मुझे इस बात का सौभाग्य है की आज जिस सरस्वती योजना के तहत आपको साइकिल मिल रही है इस योजना की शुरुआत जब मैं शिक्षा मंत्री था तब हुआ था और इस योजना के चलते ही स्कूलों में दर्ज संख्या में भारी वृद्धि हुई है। सुदूर गांव की बच्ची दूसरे गांव के स्कूलों में साइकिल के चलते, यातायात सुलभ होने के कारण शिक्षा अध्ययन करने जाने लगी। शहर में भी दूर-दूर बस्ती से बच्चियां साइकिल से स्कूल आ रही है।स्कूलों में छात्राओं की दर्ज संख्या में भारी वृद्धि में सरस्वती सायकल योजना का बड़ा योगदान रहा है।

कार्यक्रम को नगर निगम के सभापति एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पार्षद डॉ सीमा मुकेश कंदोई ने भी संबोधित किया। अंत में स्कूल के छात्राओं को गणवेश वितरण, पठन-पाठन सामग्री वितरण, व साइकिल का वितरण किया गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...