34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

श्री बालाजी विद्या मंदिर -देवेन्द्र नगर ,रायपुर में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन…

HomeChhattisgarhश्री बालाजी विद्या मंदिर -देवेन्द्र नगर ,रायपुर में आयुष्मान कार्ड शिविर का...

Date:

रायपुर : 05 अगस्त 2023

हाइलाइट्स :

आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन दिनांक 07 अगस्त 2023 से 11 अगस्त 2023 तक . स्कूल के शिक्षक,छात्र-छात्राओं के अलावा आसपास के भी लोग शिविर का लाभ ले सकेंगे . APL राशन कार्ड धारी को 50000/- और BPL राशन कार्ड धारी को 500000/- तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा .

रायपुर : श्री बालाजी विद्या मंदिर -देवेन्द्र नगर,रायपुर में नगर निगम रायपुर ,जोन क्रमांक -02 के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन करने जा रहा है | दिनांक 07 अगस्त 2023 दिन सोमवार से 11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार तक आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे | इस शिविर का लाभ स्कूल के सभी शिक्षक ,छात्र ,छात्राओं के अलावा आसपास के आधार कार्ड धारक जिनका अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है , वे भी इस विद्यालय में आयोजित शिविर का लाभ प्राप्त कर सकेंगे |

स्कूल की प्राचार्या डॉ.फ्रेंनी जयप्रकाश ने जानकारी दी कि श्री बालाजी विद्या मंदिर -देवेन्द्र नगर, रायपुर में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं सहित पालकगण एवं आस पास के सभी जिनका अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है और जिसके कारण शासन द्वारा प्रदत्त मुफ्त चिकित्सा से वंचित हो रहें हैं ,वे सभी शिविर में उपस्थित होकर अपना और परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे |

आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज :

  1. आधार कार्ड की छायाप्रति .
  2. राशन कार्ड के आगे और पीछे की छायाप्रति .
  3. आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक है ,चालू एवं साथ में होना आवश्यक है | क्योंकि OTP उसी नंबर पर आएगा |

इसके अलावा और कुछ भी साथ लेकर आने की आवश्यकता नहीं है | और अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए राजस्व उप-निरीक्षक अनिता गुप्ता से –88272-57633 पर संपर्क कर सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...