29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायपुर ग्रामीण के माना बस्ती से हुई “भूपेश है तो भरोसा है” कैंपेन की शुरुआत…

HomeChhattisgarhरायपुर ग्रामीण के माना बस्ती से हुई “भूपेश है तो भरोसा है”...

Date:

रायपुर : 04 अगस्त 2023


प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपने कार्यकाल में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं से करोड़ों प्रदेशवासियों को लाभ पहुँचा रहा है। इन्हीं योजनाओं का घर-घर बखान करने, हितग्राहियों के घरों तक जा कर हितग्राही कार्ड भरवाने की मुहिम “भूपेश है तो भरोसा है” का आज दिनांक 04 अगस्त 2023 को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के माना बस्ती से हुआ।

इस अभियान के तहत क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माना क्षेत्र के घरों में जाकर हितग्राही कार्ड भरना आरंभ किया।

पंकज शर्मा ने कहा कि, “माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएँ ना केवल बनाई हैं, बल्कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक हर व्यक्ति को उसका लाभ मिले यह भी सुनिश्चित किया है। इसी कड़ी में रायपुर ग्रामीण विधायक आदरणीय सत्यनारायण शर्मा के आदेशानुसार रायपुर ग्रामीण परिवार के रहवासियों के घर घर जाकर भूपेश सरकार की योजनाओं का बखान करने और हितग्राही कार्ड भरने की वृहद् मुहिम का हिस्सा हम कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बने हैं। हमने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैंप से भूपेश है तो भरोसा है मुहिम की शुरुआत की है। आने वाले दिनों में हम सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर इस मुहिम के ज़रिये भूपेश सरकार की योजनाओं के बारे में आमजनों से चर्चा करेंगे।”

पंकज शर्मा ने आगे कहा कि, क्षेत्र में घूमने से हर दिन भूपेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले अनेक हितग्राहियों se मुलाक़ात होती ही है और सभी का यही मानना है कि, “भूपेश है तो भरोसा है”।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...