24.7 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

HomeInternationalअमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

Date:

नई दिल्ली : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति हैरिस की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को दिन में ईएएम और एनएसए के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बारे में बताया, साथ ही रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, जलवायु परिवर्तन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत अमेरिका सामरिक संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्वैड, कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन से संबंधित पहलों के लिए राष्ट्रपति बाइडेन की सराहना की।

विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर तालमेल बढ़ने और इस तालमेल के ठोस व व्यावहारिक सहयोग में तब्दील करने के लिए दोनों सामरिक सहयोगियों की प्रतिबद्धता की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका और भारत के समाज लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उदारता के मूल्यों के लिए एक गहरी प्रतिबद्धता साझा करते हैं, वहीं अमेरिका में भारतीय समुदाय ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में खासा योगदान किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के चलते पैदा चुनौतियों, वैश्विक आर्थिक सुधार और जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका सामरिक भागीदारी का व्यापक वैश्विक महत्व होगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: खामेनेई की मौत के बाद 1000 पार मृतक, खाड़ी तक फैली जंग की आग…

देश-विदेश हाइलाइट्स अमेरिकी-इजरायली हमलों में मृतकों की संख्या 1000 के...

तेहरान संकट: अमेरिका–इजराइल संयुक्त हमले का चौथा दिन, मिडिल ईस्ट में बढ़ता सैन्य टकराव…

तेहरान /देश-विदेश मुख्य बिंदु अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले...