31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बैज के शपथ के बाद गरजे CM भूपेश, कहा PM और केंद्रीय मंत्री झूठ बोलकर गए हैं, हमारी लड़ाई उन्ही से..

HomeChhattisgarhबैज के शपथ के बाद गरजे CM भूपेश, कहा PM और केंद्रीय...

Date:

रायपुर : 15 जुलाई 2023

रायपुर : दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख की शपथ ले ली है। राजीव भवन में इससे पहले उनका भव्य सवागत किया गया। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में खुद सीएम भूपेश बघेले के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और पीसीसी के पदादाहिकारी उपस्थित रहे। शपथ के दौरान लगातार दीपक बैज जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिन्दाबाज और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगते रहे। शपथ ग्रहण के ठीक बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा की | अपने नेताओ की जहाँ उन्होंने तारीफ की तो दूसरी तरफ भाजपा को आड़े हाथो भी लिया।

सीएम भूपेश ने पूर्व प्रमुख मोहन मरकाम के कार्यकाल की जमकर सराहना की। कहा कि मरकाम का पीसीसी प्रमुख के तौर पर पार्टी के लिए विशेष योगदान रहा है। पार्टी के आदेश का हम सबको पालन करना है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी अफवाहे फैलाती है। उनके नेता सफ़ेद झूठ बोलते है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ आये थे। सभी झूठ बोलकर वापिस लौटे है। उनकी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा से है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related