28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

मंत्री उमेश पटेल ने बरभौना,तेन्दुमुडी,गुरदा पंचायत को दिया मूलभूत कार्य का सौगात।

HomeChhattisgarhमंत्री उमेश पटेल ने बरभौना,तेन्दुमुडी,गुरदा पंचायत को दिया मूलभूत कार्य का सौगात।

Date:

मंत्री उमेश पटेल ने बरभौना,तेन्दुमुडी,गुरदा पंचायत को दिया मूलभूत कार्य का सौगात। कार्य प्रगति पर आते ही ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर

खरसिया: बी आर कुर्रे

खरसिया विकासखण्ड के बरभौना सोनिया शक्ति केंद्र के ग्राम पंचायत बरभौना,तेन्दुमुडी,गुरदा में मूलभूत सुविधा अनुरुप वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक जायसवाल ने ग्रामीणों के विभिन्न मांग को कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल को अवगत कराया। जो इस प्रकार है- बरभौना इन्दिरावास मोहल्ला में सीसी रोड, अतिरिक्त भवन (जो पूर्व में हाई स्कूल संचालित था)का मरम्मत कार्य, बरभौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य,बरभौना में नाली निर्माण कार्य, बरभौना पहाड़ किनारे सिंचाई तलाब का गहरीकरण, तेन्दुमुडी में तीन बोर खनन तेन्दुमुडी में दो बोर राजेन्द्र राठिया घर के पास और आंगनबाड़ी क्र.2 के पास तथा एक नग जामपाली में धनाराम राठिया घर के पास बोर खनन,गुरदा में तलाब गहरीकरण (पुराईन मुड़ा) व सीसी रोड आदि ग्रामीणों की समस्या को मंत्री उमेश पटेल ने संज्ञान में लिया और सभी मांग को विभिन्न फण्ड से अनुसंशा कराकर स्वीकृति के साथ ही कार्य को प्रगति में लाकर एक बार फिर जनता के विश्वास का केंद्र बने।
ग्रामीणों की समस्या का समाधान होते ही ग्राम पंचायत बरभौना,तेन्दुमुडी,गुरदा मंत्री उमेश पटेल और कांग्रेस नेता जनक जायसवाल का आभार जताया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...