37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ऑनलाइन सट्टे का खेल: रायपुर से खाईवाल विनय अग्रवाल गिरफ्तार, खुल सकते हैं कई गहरे राज…

HomeChhattisgarhऑनलाइन सट्टे का खेल: रायपुर से खाईवाल विनय अग्रवाल गिरफ्तार, खुल सकते...

Date:

छत्तीसगढ़ की कोरिया पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रायपुर के विनय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। विनय अग्रवाल के खिलाफ कोरिया में राज्य शासन के जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद कोरिया पुलिस की स्पेशल टीम रायपुर पहुंचकर विनय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस की स्पेशल टीम आरोपी से खम्हारडीह थाने में प्रारंभिक पूछताछ के बाद कोरिया जिले लेकर रवाना हो गई |

रायपुर : 09 जुलाई 2023 जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन सट्टा के करोड़ो के लेन-देन में विनय अग्रवाल की संलिप्तता पाई गई थी | जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लागतार तलाश जारी थी | बताया जा रहा है कि विनय अग्रवाल बीते कई सालों से ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार कर रहा था | गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है |

मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच शुरू :

कोरिया पुलिस पूरे मामले में विनय के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है | पुलिस टीम गिरफ्तारी के बाद ही आरोपी से फोन जब्त कर पूछताछ में जुटी हुई थी | आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं, ऑनलाइन सट्टे के व्यापार में अन्य सहयोगी कौन थे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है | साथ ही आरोपी के बैंक खाते से ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है | पुलिस को आशंका है, इस पूरे कारोबार में अन्य लोगों के भी हाथ जुड़े हुए हैं |

कोरिया पुलिस ने बताया कि विनय अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई है | आरोपी के विरुद्ध कोरिया में राज्य शासन के जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जिसकी जांच की जा रही है |

हंसराज सुसाइड केस से जुड़ सकते है तार :

दरअलस, कोरिया निवासी हंसराज अग्रवाल उर्फ हंसु ने पिछले हफ्ते सूरजपुर जिले के होटल आदित्य में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि हंसराज अग्रवाल ऑनलाइन सट्टे में करोड़ों के लेन-देन में फंस गया था | जिसके बाद कई खाईवालों के दबाव में आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया | पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ था | जिसमें रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर समेत महाराष्ट्र के आधा दर्जन खाईवालों के नाम का जिक्र किया गया था | इस मामले में विनय अग्रवाल के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भूमिका की जांच कर रही है |

खाईवालों के खिलाफ 306 का अपराध दर्ज :

हंसराज के सुसाइ़ड नोट के आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है | सुसाइ़ड नोट व मर्ग जांच के बाद मृतक युवक उत्प्रेरणा से व्यथित होकर आत्महत्या करने की पृष्टि की गई है | जिसके बाद सूरजपुर के कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...