37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बाईक के साथ तीन युवक कुँए में गिरे ,एक की मौत …

HomeChhattisgarhबाईक के साथ तीन युवक कुँए में गिरे ,एक की मौत ...

Date:

जांजगीर-चांपा: सतीश शर्मा (02 जुलाई 2023 )

जांजगीर चांपा। डभरा में बाइक सवार तीन युवक के कुंए में गिरने का मामला सामने आया है | घटना में एक युवक की मौत हो गई है| बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक समेत सड़क के पास बने हुए कुएं में जा गिरे | आसपास के ग्रामीणों ने जब देखा तो उन्हें रस्सी के माध्यम से बाहर निकाला | उन्हें डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया , जहां एक युवक की मौत हो गई है | वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है |

घटना सक्ती जिले डभरा थाना क्षेत्र के बेसिन ग्राम की है | तीनों युवक आज रविवार को पिकनिक मनाने महानदी पर मिरौनी बैराज गए हुए थे | वापस अपने ग्राम सुखापली आ रहे थे | इस दौरान बासिन ग्राम के पास सड़क किनारे बने कुएं में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई | आसपास के ग्रामीणों ने रस्सी के माध्यम से बाहर निकाला और इलाज के लिए डभरा लेकर गए | जहां एक की मौत हो गई है | पुलिस मामले में की जांच कर रही है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...