31.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायपुर से नवा रायपुर के बीच दौड़ेगी मेमू, प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को दिखाएंगे हरी झंडी…

HomeChhattisgarhरायपुर से नवा रायपुर के बीच दौड़ेगी मेमू, प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई...

Date:

रायपुर। रायपुर से नवा रायपुर के बीच 7 जुलाई से मेमू ट्रेन दौड़ेगी। छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी प्लेटफार्म नंबर 1 से मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मेमू सबसे पहले मंदिरहसौद और केंद्री के लिए रवाना होगी। बाकी स्टेशनों पर अभी नहीं रुकेगी, क्योंकि अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी तक नहीं बन पाया है।इन चारों स्टेशनों का प्लेटफार्म बनने के बाद रेलवे यहां पर ट्रेन रोकेगा।

केंद्री स्टेशन से यात्री उतरकर मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य जगह आसानी से आ जा सकेंगे। रेलवे की कमर्शियल टीम ने यात्रियों की आवाजाही के सर्वे का काम पूरा कर लिया है।रेल अफसरों के अनुसार रायपुर से केंद्री तक ट्रेन चलाना जरूरी हो गया है। रेलवे ने करोड़ों रुप खर्च कर पटरी तो बिछा दी है। ट्रेन के शुरू हो जाने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। नवा रायपुर में एनआरडीए द्वारा अटलनगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन और केंद्री रेलवे स्टेशन हैं। केंद्री रेलवे स्टेशन का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया है।

बाकी चारों रेलवे स्टेशन का निर्माण एनआरडीए को करना है। एनआरडीए ने चारों स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी नियुक्त कर दी है। इसमें सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। सीबीडी स्टेशन का काम छह माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। वहीं बचे हुए तीनों स्टेशनों के निर्माण में करीब एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। इसलिए रेलवे प्रशासन रायपुर से मेमू मंदिर हसौद और केंद्री तक ट्रेन तो चलाएगा, लेकिन इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रोकेगा।

प्लेटफार्म नहीं बना है।जानिए कैसे मिलेगा यात्रियों को फायदामंदिरहसौद से दो किमी दूर नवा रायपुर की ओर अटल नगर रेलवे स्टेशन बन रहा है। रायपुर जंक्शन से मंदिरहसौद तक जाकर जब ट्रेन नवा रायपुर की तरफ टर्न होगी। वर्तमान में माना जा रहा है कि नवा रायपुर का पहला रेलवे स्टेशन अटल नगर होगा। रेलवे इसे जंक्शन के रूप में डेवलप करेगा। बता दें कि नवा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास, राजभवन, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित ज्यादातर विभागों के मुख्यालय शिफ्ट हो गए हैं। विभागीय काम के लिए लोगों को अक्सर नवा रायपुर जाना पड़ता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...