20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

डी.आर.जी., छ.स.बल एवं आई.टी.बी.पी. की संयुक्त कार्यवाही,नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल कैम्प किया गया ध्वस्त…

HomeChhattisgarhडी.आर.जी., छ.स.बल एवं आई.टी.बी.पी. की संयुक्त कार्यवाही,नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल कैम्प किया...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

दैनिक उपयोगी एवं आईईडी के स्प्लिंटर बरामद। नक्सल गतिविधियों में शामिल 02 माओवादियों को पकड़ा गया। दोनों माओवादी नेलनार एरिया कमेटी अन्तर्गत जनमिलिशिया सदस्य।

नारायणपुर : 30 जून 2023 नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। जिस तारतम्य में ग्राम आसनार और भटबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति एवं कैम्प की सूचना पर दिनांक 29.06.2023 को थाना धनोरा से डीआरजी, एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी ‘‘ई‘‘ कम्पनी की संयुक्त बल ग्राम भटबेड़ा एवं थाना ओरछा से डीआरजी. छसब. की संयुक्त टीम ग्राम आसनार की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुए थे।

थाना धनोरा से रवाना हुये डीआरजी एवं आईटीबीपी की टीम के भटबेड़ा के जंगल में सर्चिंग के दौरान, नक्सलियों के द्वारा पूर्व से लगाये गये संत्री द्वारा पुलिस बल के आने की सूचना देकर नक्सलियों को अलर्ट कर दिया जिस पर नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। पुलिस बल द्वारा मौके पर नक्सल कैम्प को ध्वस्त किया गया एवं मौके से नक्सलियों का दैनिक उपयोगी सामान एवं आईईडी में उपयोग होने वाले लोहे के स्प्लिंटर बरामद किया गया है।

थाना ओरछा से रवानाशुदा डीआरजी, छ.स.बल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम आसनार का सर्चिंग किया गया जिस दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लुक छिप रहे थे जिसे पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर जिन्होंने अपना नाम (1)- दासू कोर्राम पिता मूरा कोर्राम उम्र 40 वर्ष निवासी आसनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर। एवं (2)- विजय कोर्राम पिता मूरा कोर्राम उम्र 24 वर्ष निवासी आसनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर होना बताये। जिनसे पूछताछ करने पर जिन्होंने अपने आप को नेलनार एरिया कमेटी अन्तर्गत आसनार जनताना सरकार में जनमिलिशिया सदस्य होना बताये एवं पूर्व में दिनांक 18.04.2022 को ओरछा और धनोरा के मध्य रायनार में माओवादियों के साथ मिलकर मुख्यमार्ग को काटकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में संलिप्त रहना स्वीकार किया गया है।

उक्त घटना पर पूर्व में थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 05/2022 , धारा -147, 148, 149, 341, 431 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट, धारा 3(2)(ड) लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 10, 13(1), 38(2), 39(2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में उक्त दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...