26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रामकृष्ण मिशन आश्रम मे कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन…

HomeChhattisgarhरामकृष्ण मिशन आश्रम मे कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर


नारायणपुर : 27 जून 2023 रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा संचालित कृषि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र , ब्रेहबेड़ा मे आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आज दिनांक 27/06/2023 दिन मंगलवार समय सुबह 11:00 बजे सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर- स्वामी व्याप्तानंद जी के हाथो हुआ | कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से लोकनाथ भोयर सहायक संचालक कृषि नारायणपुर, एम. डी. बैस डिप्टी प्रोजेक्ट डारेक्टर(आत्मा) नारायणपुर, एवं अन्यान्य अतिथिगण उपस्थित रहे|
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद महाराज ने किया, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे लोकनाथ भोयर, विशेष रूप से स्वामी प्रियव्रतानंद उपस्थित रहे|
आज के कार्यक्रम अबूझमाड़ के विभिन्न गाँव से लगभग 300 किसानों ने अपनी सहभागिता दी।
आज के कार्यक्रम मे सचिव महाराज के करकमलो से 8 किसानो को धान बीज वितरण किया गया एवं अन्य 247
किसानो को फावड़ा वितरण किया गया, आगामी सप्ताह मे अन्य चयनित किसानो को धान, उरद, मूंग, मक्का एवं मछली बीज का वितरण किया जायेगा|

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related