31.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बिरगांव एवं टेकारी में 120 जोड़ी बधे शादी के बंधन में…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बिरगांव एवं टेकारी में 120 जोड़ी...

Date:

रायपुर : 26 जून 2023


रायपुर: ..मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज ग्रामीण विधानसभा एवं धरसीवा विधान सभा के अंतर्गत बिरगांव बंजारी मंदिर परिसर एवं टेकारी में लगभग 120 जोड़ें शादी के बंधन में बंधे |

आपको बता दें कि प्रदेश में लगातार अभी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हो रहा है इस योजना के तहत कुल 50 हजार का प्रावधान है जहां जोड़े को 21 हजार खाते में आयेगा वही बाकी सामान भी उपहार के रूप में दिया जा रहा है।जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता दूर हुई है।

नवविवाहित दंपत्तियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गो के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग सहित सभी वर्ग विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रदेश के मुखिया ने गरीब परिवारों की चिंता करते हुए उनके बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये किया। इससे विवाह के समय होने वाले खर्च और जरूरी तैयारियों की चिंता दूर हो गई। जिससे कमजोर एवं गरीब परिवारों के बेटियों के विवाह में होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है। जिले में आयोजित सामूहिक कन्या कार्यक्रम में 120 बेटियों के हाथ पीले हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,बीरगांव महापौर नंद लाल देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, एमआईसी सदस्य इकराम अहमद, संतोष साहू, धनु बंदे,सहित पार्षदगण एल्डरमैन एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...