26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मौत का कारण सिर्फ विडियो कॉल ! युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, अधिक मात्रा में करता था दवाईयों का सेवन….

HomeChhattisgarhमौत का कारण सिर्फ विडियो कॉल ! युवक ने पंखे से...

Date:

कांकेर। CG NEWS : पखांजूर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहाँ घर पर खुशमिजाज और सबके साथ मिलनसार एक 21 वर्षीय कालेज के विद्यार्थी ने आत्महत्या कर लिया। विद्यार्थी की आत्महत्या ने सभी क़ो चौका दिया। मृतक का नाम अभिषेक देवनाथ है। अब इस आत्महत्या में कई राज अपने अंदर दबे हुए हैँ। उसने ऐसा क्यों किया यह एक राज बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अचानक अभिषेक देवनाथ के पास वीडियो कॉल आया। जिसके बाद घर का दरवाजा बंदकर वह फ़ोन पर जोरों से बात करने की आवाज आई। लगभग वह 16 मिनट तक विडिओ कॉल पर बात किया।  उसके बाद काफी समय गुजर गया, कोई आवाज नहीं आया | घर वालों ने आवाज दिया तो उसने कोई हलचल नहीं हुआ। घरवालों ने जब खिड़की से देखा तो अभिषेक देवनाथ पंखे पर लटकता दिखाई दिया। उसने पंखे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। यह सभी घटना वीडियो कॉल आने के बाद हुआ। जिसके मौत से पहले 16 मिनट का वीडियो कॉल आया था। मृतक ने whatsapp चैट पर किसी दवाई का जिक्र किया था।

उसने बताया था कि दोस्तों द्वारा किसी दवाई का सेवन करने का सलाह दिया गया था। उसके बाद उसके कमरे के पास भारी मात्रा में दवाईयां पाया गया। इस मामले में इसकी जानकारी रखने वाले लोगों से पूछा गया। तो बताया कि ये दवाईयां नींद, पेट दर्द और खासी की दवाईया हैँ। जिसके अधिक डोस से नशा होना संभव हैँ, और यहां दवाई आसानी से उपलब्ध होना मुश्किल हैँ फिर आखिर सैकड़ो के तादात में ये कैसे उपलब्ध हो रहे हैँ, लोग राजनैतिक पार्टी चुनाव में व्यस्त हैँ और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी किसकी हैँ। अब सवाल ये हैँ की क्या क्षेत्र के नई पीढ़ी सुरक्षित हैँ? आखिर इतने भारी मात्रा में दवाईया कहाँ से आई है। फिलहाल, मामले की शिकायत पखांजूर थाना में की गई हैँ और परिवार न्याय की गुहार लगाए हुए हैँ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related