HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश, मौसम...

Date:

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

रायपुर : 26 जून 2023

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है। आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। प्रदेश के कई इलाको में आने वाले दो तीन दिनों में बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है। तेज आंधी भी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 26 जून को प्रदेश के कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर में तेज वर्षा होने का अनुमान है।

27 जून को रायगढ़ और बलौदाबाजार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद में हैवी रैन की चेतावनी रायपुर मौसम विभाग ने जारी की है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...