नक्सलियों के IED ब्लास्ट से फिर हुवा जवान घायल…

बीजापुर: 21 जून 2023

बीजापुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमे फिर IED ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल होने की सू चना मिली है । सबसे अहम बात यह है कि नक्सलियों का करतूत बंद होने का नाम ही नही ले रहा है। जिसके कारण आये दिन हमारे जवान को जान गंवानी पड़ती है।

घटना गंगालूर क्षेत्र के पुष्नार की है, जानकारी के मुताबिक जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने जवान को नुकसान पहुंचाने की मंशा से IED बिछा रखी थी, जिसके ब्लास्ट से जवान घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुँचाया गया है। फिलहाल जवान की हालत स्थिर है।