31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

कब मिलेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने बताया- कब से होगी बारिश…

HomeRaipurकब मिलेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने बताया- कब से होगी...

Date:

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में गर्म हवाओं का असर देखने का मिलेगा। हालांकि रायपुर के मौसम में कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है।

हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव
  • राज्य के कई जिलों में हो सकती है बारिश
  • कई जिलों की तापमान 40 डिग्री के ऊपर
  • क्या छत्तीसगढ़ में दिखेगा तूफान का असर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में लू का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले में लू का अशर देखने को मिले सकता है। राज्य के कई जिलों का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच है। हांलाकि रायपुर में मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।रायगढ जिले में 44, जांजगीर और मुंगेली में 43, बलौदाबाजार, राजनांदगांव औक बिलासपुर में 42 डिग्री सेल्सियम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी बुधवार को 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

रायपुर में बारिश से राहत:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में जो बारिश हुई है या फिर आसार बन रहे हैं। वह अभी स्थानीय सिस्टम के कारण हुई है। इस बार मानसून एक सप्ताह पहले से ही लेट है जिस कारण से छत्तीसगढ़ में 20 जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

क्या बिपरजॉय का दिखेगा असर:
मौमम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिजरजॉय का छत्तीसगढ़ में कोई असर नहीं दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली भी चमक सकती है। हल्की बूंदाबांदी कई जिलों में हो सकती है।

कब दस्तक देगा मानसून:
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में राज्य में अभी मानसून लेट है। 20 जून के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अनुमान है कि राज्य में 22 जून के बाद मानसून दस्तक देगा। पूरे राज्य में 30 जून तक मानसून एक्टिव हो सकता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...