31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

आज का राशिफल, 15 जून 2023 : सूर्य चंद्रमा का राशि परिवर्तन, सिंह सहित इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ…

HomeRaipurआज का राशिफल, 15 जून 2023 : सूर्य चंद्रमा का राशि परिवर्तन,...

Date:

रायपुर : 15 जून 2023

आज गुरुवार 15 जून को सूर्य शुक्र की राशि वृष से बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस गोचर से वृष राशि में बना बुधादित्‍य योग समाप्‍त हो जाएगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा बीतेगा। किसे होगा लाभ और किसे हानि।

Aaj Rashifal, 15 June 2023: गुरुवार 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों की रानी चंद्रमा का राशि परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में आज मिथुन संक्रांति के दिन सूर्य की सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ मिलेगा। जबकि मिथुन राशि के जातकों को आज कर्ज और लोन वाली स्थिति से बचना चाहिए नहीं तो भविष्य में इसको लेकर आपको परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं, ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि: ससुराल पक्ष से आपका रिश्ता बेहतर होगा

मेष राशि:  ससुराल पक्ष से आपका रिश्ता बेहतर होगा

सितारों की चाल बताती है कि आज मेष राशि के जातकों को भाइयों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। शाम को आप किसी परिचित के साथ मांगलिक कार्यक्रम और उत्सव में शामिल हो सकते हैं। सितारे बता रहे हैं कि आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों चाहे वह सामाजिक क्षेत्र हो, आजीविका का क्षेत्र हो या पारिवारिक जीवन हो आप अनुकूल स्थिति से लाभ हासिल कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपका रिश्ता बेहतर होगा, आदर सम्मान पाएंगे। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 82% तक मेष राशि के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध और गंगाजल अर्पित करें।

वृषभ राशि: कुछ नया बदलाव ला सकते हैं

वृषभ राशि: कुछ नया बदलाव ला सकते हैं

वृषभ राशि के जातक आज गंभीर और संवेदनशील रहेंगे, आज आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज के दिन कारोबार में और अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया बदलाव या योजना ला सकते हैं जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में आज सभी के साथ मित्रवत माहौल बना रहेगा, सहकर्मियों से आप पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। शाम को परिवार में कोई उत्सव अथवा मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साह से भाग लेंगे।

आज भाग्य 79% तक वृष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ मंगलकारी होगा।

मिथुन राशि: लव लाइफ को संयमित होकर बिताएं

मिथुन राशि: लव लाइफ को संयमित होकर बिताएं

आज मिथुन राशि के तारे कहते हैं कि आपके घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के सदस्यों में बेहतर तालमेल रहेगा। लेकिन मिथुन राशि के प्रेमियों के लिए सलाह है कि आज अपनी लव लाइफ को संयमित होकर बिताएं। अगर आज आप अपने प्रेम और प्रेम विवाह की बात परिवार के सामने रखेंगे तो संभव है कि आपको कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना होगा। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए टाल देना चाहिए, क्योंकि लिया गया कर्ज चुकाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज अपनी सेहत के साथ परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर भी आपकी चिंता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

आज भाग्य 70% तक मिथुन राशि के पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: साथियों से मनमुटाव हो सकता है

कर्क राशि: साथियों से मनमुटाव हो सकता है

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल कई मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। आज आप जो भी काम मन लगाकर करेंगे उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी। इसलिए जो भी काम करें उसे दिल लगाकर करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ कूटनीतिक तरीके से काम करना होगा, सहकर्मियों और साथियों से मनमुटाव की संभावना नजर आ रही है। आपके लिए सलाह है कि, ऐसी कोई गलती न करें जिससे आपके अधिकारी आपसे नाराज हों, क्योंकि इसका असर आपके करियर ग्रोथ पर हो सकता है। आज आप अपने घर के आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। माता-पिता की सेवा का आनंद आप प्राप्त कर सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा माता की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि: पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा

सिंह राशि: पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा

सिंह राशि के स्वामी सूर्य आज मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रमेगा। कार्यक्षेत्र और अन्य साधनों से अचानक धन लाभ भी आज आपको मिल सकता है। आपकी कोई चाहत जो काफी समय से अधूरी है वह आज पूरी हो सकती है। शौक और घरेलू जरूरतों पर आज आप पैसे खर्च करेंगे। आपकी रचनात्मकता और कलात्मक क्षमता का विकास होगा। बेहतर प्रबंधन से आप लाइफ को सही दिशा दे पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा, जिससे आप प्रसन्नचित्त होंगे। आज शाम भाइयों और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

आज भाग्य 82% तक सिंह राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें। भगवान विष्णु को घी मिश्रित तिल अर्पित करें।

कन्या राशि: आपको अधिक परिश्रम करना होगा

कन्या राशि: आपको अधिक परिश्रम करना होगा

कन्या राशि के जातकों को वाणी में मधुरता लानी होगी अन्यथा आपके काम बनत-बनते बिगड़ सकते हैं। आज आपको पूर्व में की गई गलतियों का भी परिणाम भोगना पड़ सकता है। व्यापार में आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। खर्च अधिक होने के कारण आज आपको धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। संतान की शादी और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण फैसला आज ले सकते हैं।

आज भाग्य 76% कन्या राशि के पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलिया खिलाना शुभ रहेगा।

तुला राशि: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा

तुला राशि: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा

Libra Horoscope Today तुला राशि के जातकों के सितारे बताते हैं कि, परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज पिता के सहयोग से समाप्त हो जाएगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता और परिवार के साथ किसी शांतिपूर्ण जगह पर अथवा शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। अगर आप जमीन अथवा मकान खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों अथवा रिश्तेदारों की मदद करनी पड़ सकती है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

वृश्चिक राशि: पिता की सलाह से लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि: पिता की सलाह से लाभ मिलेगा

Scorpio Horoscope Today वृश्चिक राशि वालों को आज अपने व्यवहार में मधुरता लानी होगी, तभी सफलता मिलती दिखाई देगी, नहीं तो घर के लोग भी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज आपको अपने पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। व्यापार में किसी दुविधा के कारण आज आप कोई निर्णय लेने में हिचकेंगे, ऐसे में लाभ का अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। आज आपका किसी से मनमुटाव हो सकता है, ऐसी आशंका दिखती है। ऐसे में सलाह है कि, वाणी पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे।

आज भाग्य 78% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि: किसी से कहासुनी होने की आशंका

धनु राशि: किसी से कहासुनी होने की आशंका

Sagittarius Horoscope Today सितारे बताते हैं कि आज धनु राशि वालों को करियर कारोबार में आगे बढ़कर निर्णय लेना होगा। दूरगामी सोच और कार्यकुशलता से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज दोपहर के बाद उसमें कुछ सकारात्मक परिणाम पाएंगे। नौकरी पेशा जातक यदि किसी नए अवसर की तलाश में हैं तो आज उन्हें कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आज आस-पड़ोस में किसी से कहासुनी होने की आशंका दिखती है, विवादों से बचें और काम से काम रखें।

आज भाग्य 83% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि: सुख-शांति का अनुभव करेंगे

मकर राशि: सुख-शांति का अनुभव करेंगे

Capricorn Horoscope Today मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबार में आपको सहयोगियों और साझेदारों से लाभ मिलेगा। दैनिक कामकाज में कई तरह के जिम्मेदारी आने से आज आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है लेकिन घबराएं नहीं। धैर्य से काम लें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में लिए गए निर्णय से आज आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं। घर के जरूरी अटके कामों को पूरा करने पर भी आप आज फोकस करेंगे और काम बन जाने से आप संतोष महसूस करेंगे।

आज भाग्य 81% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि: बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें

कुंभ राशि: बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें

Aquarius Horoscope Today कुंभ राशि वालों का मन आज विचलित रहेगा। सुबह से ही आपके मन में नकारात्मक विचार आते रहेंगे। नौकरी में आज आपको उच्चाधिकारियों से संभलकर व्यवहार करना होगा अन्यथा भविष्य में मिलने वाले लाभ से आप वंचित हो सकते हैं। सलाह है कि आज आप धैर्य से सोच समझकर काम करें नहीं तो जल्दबाजी के चक्कर में काम का नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर आज आपको ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

आज भाग्य 70% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि: रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे

मीन राशि: रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे

Pisces Horoscope Today मीन राशि के सितारे बताते हें कि आज आप धैर्य और अपने मधुर व्यवहार से परिवार में चल रही समस्याओं को ठीक करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो आज आज रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। अपने व्यवहार और बातों से आप सहकर्मियों से तालमेल बना पाएंगे और उनसे अपेक्षित सहयोग भी हासिल कर पाएंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि होगी, दान पुण्य भी कर सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई लाभ का कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज मीन राशि का भाग्य 85% तक साथ दे रहा है। नारायण कवच का पाठ करें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...