राशिफल 6 जून 2023 : मंगलवार आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का प्रभाव अधिक रहने वाला है। ऐसे में आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है।…

आज का राशिफल, 6 जून 2023आज का राशिफल 6 जून दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार धनु राशि में होगा। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से तुला राशि वालों को मेहनत से बढकर भाग्य लाभ दिलाएगा। सिंह राशि वालों की कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं आज मंगलवार को हनुमानजी की कृपा से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।

मेष राशी (चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ)
मेष राशि वाले आज अपनी उद्दंड हरकतों से आसपास के वातावरण को हास्यास्पद बना देंगे। खुद को दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान दिखाने से अनावश्यक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र से आज सुविधाओं की कमी के कारण सीमित संसाधनों से ही काम करना पड़ सकता है। आज परिवार में कुछ कमी महसूस करेंगे और परिवार के कुछ सदस्यों की कमी भी खलेगी। शाम का समय दिन की अपेक्षा अधिक शांति से बीतेगा। महिलाओं के लिए दिन किसी न किसी रूप में लाभ लेकर आएगा। स्वयं की गलती से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृषभ राशि ( ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए आज की परिस्थितियां उलझाने वाली रहेंगी। दिन के प्रारंभ से ही मन में कुछ भय रहेगा, आर्थिक समस्याओं के सुलझने की संभावना न होने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है, जिसको लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। कार्य व्यवसाय में आज स्थिरता नहीं रहेगी फिर भी काम बनने से लाभ होगा। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। किसी परिचित के सहयोग से आर्थिक मसले कुछ हद तक सुलझेंगे। शाम का समय पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा, घर में सुख की अनुभूति होगी। मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक अशांति दूर होगी।

मिथुन राशि (मिथुन, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों का ध्यान आज इधर-उधर की बातों पर अधिक रहेगा। फिजूल की बातों की वजह से आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपना काम छोड़कर दूसरों को सलाह देंगे और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन इसमें आपको आंशिक सफलता ही मिलेगी। व्यापार में आज मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यावहारिकता पर अधिक ध्यान दें, आपके हिस्से का लाभ कोई और न छीन ले। आय आज निश्चित नहीं होगी फिर भी खर्च के अनुसार ही होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी लेकिन व्यस्तता के कारण अधिक समय नहीं दे पाएंगे। घर में शुभ कार्य होंगे और रिश्तेदार आपका ध्यान रखेंगे, लेकिन बदले में कुछ और मांग भी की जा सकती है।

कर्क राशि (कर्क, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है, लेकिन कुछ अनचाही स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। दोपहर तक दिनचर्या सामान्य रहेगी, उसके बाद कुछ बदलाव आने लगेंगे। प्रियजन अपनी मनमर्जी से बात करेंगे, लेकिन आज धन संबंधी परेशानी कुछ कम होगी। कारोबार में उम्मीद से कम कामकाज होगा फिर भी पैसों को लेकर आप ज्यादा हड़बड़ी में नहीं पड़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आज आपका कोई बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। महिलाएं कुछ समय के लिए बेचैन रहेंगी लेकिन शाम के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। घरेलू कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (सिंह, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टी)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन किसी न किसी रूप में लाभ दिलाएगा। दिन के प्रारंभ से ही मनोकामना पूर्ति को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम देंगे फिर भी पूरा दिन किसी न किसी कार्य को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में जाने से कतराएंगे लेकिन मन मारकर जाना पड़ सकता है। छोटे-मोटे खर्चे होते रहेंगे, लेकिन किसी की इच्छा पूरी करने के लिए बजट से बाहर का खर्च खत्म होगा। मित्रों व परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सायंकाल के बाद किसी समाचार से बेचैनी हो सकती है।

कन्या राशि (कन्या, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के मन में आज कई इच्छाएं रहेंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में कुछ रुकावट आने के बाद भी आप उनसे पार पा लेंगे। सुबह से दोपहर तक कमजोरी की वजह से शरीर काम करने के लिए तैयार नहीं होगा फिर भी जबरदस्ती करनी पड़ेगी। व्यापार में कुछ लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन खर्च अधिक होने के कारण कुछ आवश्यक कार्य रद्द करने पड़ेंगे। परिजनों का सहयोग मिलने से मानसिक शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग भी आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा।


तुला राशि (तुला, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले दिन की शुरुआत में ही लाभ प्राप्ति के लिए कोई विशेष योजना बनाएंगे और दोपहर तक उसे साकार करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए लाभदायक अनुबंध मिलेंगे लेकिन आज उन पर काम करना शुरू न करें, कहीं न कहीं से धन का आगमन होगा और इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। जो काम आपके रास्ते में आया है, उसे आप जाने नहीं देंगे। भविष्य के खर्चों को देखते हुए अधिक से अधिक लाभ कमाने की मानसिकता रहेगी। मनोकामना पूर्ति से महिलाएं अधिक उत्साहित रहेंगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत से बढ़कर भाग्य आज लाभ दिलाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और दोपहर बाद आपकी कार्यों में व्यस्तता भी बढ़ जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज विरोधी कम रहेंगे, लेकिन परिवार में स्वयं के लोग ही पैतृक मामलों को लेकर शत्रुता रखेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कुछ खास निवेशों से ही धन का आगमन होगा। आकस्मिक व्यय में वृद्धि से कुछ चिंता रहेगी फिर भी किसी व्यक्ति विशेष के लिए बजट में से खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे। सायंकाल के बाद अचानक कोई उपहार या अन्य लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि (धनु, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिन की शुरुआत घरेलू वातावरण को सुधारने का प्रयास करेंगे, इसमें आंशिक सफलता भी मिलेगी, लेकिन आपका व्यवहार रूखा रहेगा। बाहर से हमदर्दी दिखाएंगे, लेकिन मन में ईर्ष्या का भाव रखेंगे। घर में किसी न किसी से फालतू की बातों में उलझने से शांत वातावरण फिर से अस्त-व्यस्त हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में धन की कमी अनुभव हो सकती है और किसी न किसी पर गुस्सा निकालना स्नेह संबंधों में कड़वाहट लाएगा। धन की आमदनी मेहनत के अनुसार होगी लेकिन खर्च अधिक होने की वजह से मानसिक दबाव बढ़ेगा।

मकर राशि (मकर, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले आज शांतिपूर्वक दिन व्यतीत करेंगे। घर और बाहर कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी, जो क्रोध का कारण बनेंगी। सुबह घर में शांति रहेगी लेकिन शाम को कलह की आशंका आपको बेचैन कर सकती है। कार्य व्यवसाय से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है, सहकर्मियों का कार्यों में सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे और इस वजह से अपने काम में भी बदलाव करने पड़ सकते हैं। दोस्तों का साथ मन को सुकून देगा।


कुंभ राशि (कुंभ, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले आज दिन की शुरुआत से ही थोड़ी दुविधा में रहेंगे, कोई वरिष्ठ व्यक्ति इससे निकलने में आपकी मदद करेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा, लेकिन जब कोई संभावना नजर नहीं आएगी तो आप हैरान रह जाएंगे। दोपहर के बाद आलस्य बढ़ेगा, आवश्यक कार्यों को टालने का प्रयास करेंगे लेकिन घरेलू कार्य समय से पूरा करें अन्यथा कलह हो सकती है। व्यापारी वर्ग प्रगति से प्रसन्न रहेगा, लेकिन आज कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के बदलाव से बचें। पारिवारिक वातावरण परिवर्तनशील रहेगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करना होगा। शाम को शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (मीन, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा, दिन के आरंभ से ही अकारण मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी खास काम को लेकर हलचल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज व्यवसाय संतोषजनक रहेगा, आर्थिक संपन्नता रहेगी और खर्चे भी आज अधिक होंगे। नौकरीपेशा जातक अधिकांश काम बाद के लिए टालेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की कमी रहेगी, फिर भी विलंब नहीं होगा। दिन के मध्य तक घरेलू वातावरण ठीक रहेगा, जिसके बाद किसी गलतफहमी या मांग के पूरा न होने से अशांति हो सकती है। सायंकाल के समय स्वास्थ्य में नरमी आएगी, जिससे किसी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा।