HomeORISSAओडिशा: हादसे वाले रूट पर पहली बार दौड़ी मालगाड़ी, रेल मंत्री ने...

Date:

ओडिशा: हादसे वाले रूट पर पहली बार दौड़ी मालगाड़ी, रेल मंत्री ने जोड़े हाथ, 51 घंटे में ट्रैक बहाल…

बालासोर : 05 जून 2023

बालासोर रेल हादसे के 51 घंटे बाद प्रभावित ट्रैक को बहाल कर दिया गया। इस दौरान ट्रैक से मालगाड़ी गुजरी तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाथ हिलाकर उसका अभिनंदन किया।

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के दो दिन के अंदर बहाली का काम पूरा हो गया है। इसी के साथ हादसे से प्रभावित सेक्शन पर रेल की आवाजाही भी शुरू हो गई है। बहनागा रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी रवाना की गई। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार ग्राउंड जीरो पर डटे रहे। जैसे ही ट्रैक पर मालगाड़ी गुजरी, अश्विनी वैष्णव ने पहले हाथ हिलाकर गाड़ी को रवाना किया और फिर राहत की सांस लेते हुए हाथ जोड़े। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘दोनों ट्रैक को बहाल कर दिया गया है। 51 घंटों के अंदर ट्रेन की आवाजाही सामान्य कर दी गई है और ट्रेन की आवाजाही शुरू हो चुकी है।’ रेलवे ने बालासोर हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

अब तक 275 यात्रियों की मौत:

रेलवे ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई से जांच की सिफारिश की है। दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार शाम भुवनेश्वर में कहा, ‘हमने तीन ट्रेन से जुड़ी दुर्घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की है, जिसमें 275 लोगों की जान चली गई और 1,000 से अधिक घायल हुए हैं।’

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मलकानगिरी पुलिस ने 770 किलो गांजा बरामद किया | बड़ी कार्रवाई…

ओड़िसा / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डिजिटल डेस्क हाइलाइट बॉक्स: गुप्त सूचना...