21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

साक्षी पर पत्थर से 6 बार हुआ था हमला, टूट गई थी पूरी खोपड़ी, ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा…

HomeNationalसाक्षी पर पत्थर से 6 बार हुआ था हमला, टूट गई थी...

Date:

राखी श्रीवास्तव : 05 जून 2023 .

नई दिल्ली: शाहबाद डेयरी क्षेत्र में मोहम्मद साहिल खान की हैवनियत का 28 मई को शिकार हुई ने साक्षी की खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। एक सूत्र ने रविवार को बताया कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला है कि पत्थर से 6 बार हमला किए जाने से उसकी खोपड़ी पूरी तरह टूट गई थी। चाकू से 34 बार वार किए जाने के कारण उसकी आंतें भी शरीर से बाहर आ गई थीं। सूत्रों के अनुसार साक्षी के शरीर में 16 गहरे घाव थे, अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने दावा किया, उसके महत्वपूर्ण अंगों पर 11 घाव पाए गए थे। छुरा घोंपने के कारण उसका बायां फेफड़ा पंचर हो गया था और उसकी आंतें शरीर से बाहर निकली हुई थीं। पेट के नीचे गहरा घाव था। इस अपराध को कैद करने वाले सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल को लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है।

बता दें कि वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है, जिससे वे तितर-बितर हो जाते हैं। छुरा घोंपने के बाद, साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बोल्डर से वार किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी पहल: रिंग रोड नंबर-1 की सर्विस रोड चौड़ीकरण को ₹99.72 करोड़ की मंजूरी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:रायपुर की प्रमुख यातायात धमनियों में शामिल...