21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

दंतेवाड़ा में अब तक 70 जवानों की जान लेने वाले नक्सली आनंद की हार्ट अटैक से मौत, इस मास्टर माइंड पर डेढ़ करोड़ का था इनाम…

HomeRaipurदंतेवाड़ा में अब तक 70 जवानों की जान लेने वाले नक्सली आनंद...

Date:

रायपुर: 05 जून 2023.

रायपुर: नक्सलियों के थिंक टैंक और लगभग डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। यह जानकारी नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी की ओर से दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का इनाम था और वह पिछले काफी समय से कई बीमारियों से ग्रसित था। उसे बेहतर उपचार नहीं मिला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। नक्सली संगठन के सदस्यों ने दंडकारण्य के जंगल में आनंद का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय की ओर से जारी किए गए एक बयान में नक्सली आनंद की मौत की पुष्टि की गई है। उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि 69 वर्षीय आनंद की 31 मई को मौत हो गई। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। नक्सलियों की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बेलमपल्ली के मजदूर परिवार में आनंद का जन्म हुआ था। वह पिछले पांच दशक से वह नक्सली संगठनों में सक्रिय रहा है और उसने इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट सहित कई अन्य राज्यों में नक्सली संगठनों की जिम्मेदारी भी संभाली। उसे वर्ष 2011 में दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले का मास्टरमाइंड भी माना जाता है, जिसमें लगभग 70 जवान शहीद हुए थे। आनंद की वजह से छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में नक्सली संगठन का विस्तार हुआ था। हाल के दिनों में पुलिस की दबिश जंगलों में बढ़ गई थी। इसकी वजह आनंद का इलाज नहीं हो सका।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...