राशिफल 5 जून 2023 : इन राशि जातको के लिए आज का दिन रहने वाला है कुछ खास परिवार में मिलेगी शुभ सूचना…

आज का राशिफल 5 जून 2023 : सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार बृहस्पति की राशि धनु में हो रहा है। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए पारिवारिक और आर्थिक मामलों में बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ आइए जानते हैं सप्ताह का पहला दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

सोमवार 5 जून को चंद्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा। इसके अलावा आज मूल नक्षत्र और फिर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से आज का दिन सिंह और वृष राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। देखें आपके लिए आज 5 जून सोमवार का राशिफल क्या कहता है।

मेष राशी (चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। परिवार में मतभेद के कारण दिन का शुरुआती भाग थोड़ा उदासीन रहेगा, लेकिन इसके बाद करियर के मामले में कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से बात बन जाएगी और मन प्रसन्न होगा। कार्य व्यवसाय में पल पल स्थिति बदलने से भ्रम की स्थिति बनेगी। परिवार से अधिक बाहर से सहयोग मिलेगा। उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि ( ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले उसका बारीकी से अध्ययन कर लें, आज आप थोड़ी सी मेहनत से कोई बड़ा काम पूरा कर पाएंगे। पहले से चली आ रही किसी योजना के पूर्ण होने पर भी लाभ होगा। कार्य व्यवसाय से धन प्राप्ति निश्चित रहेगी, लेकिन आज उधारी का व्यवहार भी आपको परेशानी में डालेगा, जितना हो सके इन पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल में छोटी मोटी गलतफहमियां बनेंगी, आपसी तालमेल से ये दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य आज लगभग ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (मिथुन, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के लोगों में आज धैर्य की कमी रहेगी। यदि आप किसी कार्य में लापरवाही करेंगे तो कोई न कोई कमी रह ही जाएगी। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें अन्यथा आज के दिन का उचित लाभ लेने से आप वंचित रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय की शुरुआत में ज्यादा उम्मीद नहीं रहेगी लेकिन जब धीरे-धीरे यह जम जाएगा तो अचानक धन के रास्ते खुलने से उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। क्रोध से बचें।

कर्क राशि (कर्क, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भौतिक दृष्टि से विपरीत रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी और सहयोग मिलने के बाद भी अधिकांश कार्य समय पर पूरे नहीं कर पाएंगे। कार्य-व्यवसाय को लेकर मन अशांत रहेगा। इसके प्रभाव से मानसिक दबाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। जल्दी पैसा कमाने की मानसिकता आज कुछ नुकसान कराएगी, इससे सावधान रहें। धन का आगमन दोपहर के बाद होगा, लेकिन असंयमित व्यय के कारण आप आवश्यक कार्यों पर खर्च नहीं कर पाएंगे।

सिंह राशि (सिंह, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टी)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज बहुत से लोग आपसे प्रतिस्पर्धा करेंगे, फिर भी थोड़े से बौद्धिक प्रयास से आपको अपने हिस्से का लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज दैनिक कार्यों की बजाय जोखिम भरे कार्यों से लाभ होने की संभावना है। आज किया गया निवेश जल्द ही फलदायी होगा और धन की आमद में वृद्धि होगी। लेन-देन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें, नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है। शाम तक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, उसके बाद कोई विकार आ सकता है।

कन्या राशि (कन्या, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत में कमी नहीं रखेंगे, फिर भी सफलता मिलने में संदेह है। दोपहर तक का समय उदासीनता में बीतेगा, उसके बाद कार्य व्यवसाय में गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लाभ की संभावना बनेगी। सहकर्मी अपने मनमाने व्यवहार से कुछ समय के लिए आपको परेशानी में डालेंगे। घर-परिवार में शांति रहेगी, लेकिन आज के दिन किसी ख़ास व्यक्ति की कमी भी महसूस होगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रहेगी।


तुला राशि (तुला, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास होगा। सामाजिक क्षेत्र या गृहस्थी में आपके महत्वपूर्ण सुझाव मिलने से किसी के जीवन को नई दिशा मिलेगी। लोगों का आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी के ताने सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं होगा। लापरवाही से खर्च करने की वजह से आपको खर्चों को पूरा करने के लिए किसी से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग व्यापारियों से बेहतर रहेंगे लेकिन पैसों से जुड़ा मामला आज सबके लिए चिंता का विषय बनेगा। छाती में संक्रमण होने की आशंका है, तले और ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए कलहपूर्ण रहेगा, आप दिन की शुरुआत से ही इससे बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन बच नहीं पाएंगे। जो गलती आपने नहीं की है, उसके लिए भी आपको ताने सुनने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या अन्य लोगों से मनमुटाव बढ़ने की आशंका है। नौकरीपेशा जातक आज विशेष रूप से सतर्क रहें, एक छोटी सी गलती भी जीवन की दिशा बदल सकती है। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा, लेकिन मानसिक उलझन वैसी ही रहेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

धनु राशि (धनु, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। आज हर पल अपना व्यवहार बदलने से आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी। दिन का आरंभिक भाग आलस्य में व्यतीत होगा, एक बार किसी कार्य में विलम्ब होने पर पूरी दिनचर्या बदल जाएगी और अधिकांश कार्य आज देर से पूरे होंगे या अधूरे रहेंगे। कार्य व्यवसाय में उधारी के व्यवहार से बचें, बाद में परेशानी होगी। आज विवेक से काम लें, नहीं तो आपकी मनोकामना पूरी नहीं हो पाएगी। सेहत में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (मकर, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कमी के बाद भी संतोषजनक रहेगा। दिन के शुरुआती भाग के अलावा बाद में शांति रहेगी। आज आप किसी के गलत व्यवहार का शीघ्रता से विरोध नहीं करेंगे। शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ दे सकता है, इसके अतिरिक्त कार्य में धन अटकने की आशंका है। मकर राशि वालों के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है।


कुंभ राशि (कुंभ, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के लोग आज अपने की कामों में काफी बिजी रहेंगे। काम धंधा आज अन्य दिनों की तुलना में कुछ मंदा रहेगा, इसका एक कारण आपका मानसिक रूप से तैयार न होना भी हो सकता है। लाभ-हानि की परवाह किए बिना काम हाथ में लेंगे तो नुकसान हो सकता है। घर में बेकार की बातों पर बहस करके समय बर्बाद करेंगे। यदि मानसिक अशांति अधिक रहती है तो आप पूजा पाठ से भी विचलित होंगे और अध्यात्म का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

मीन राशि (मीन, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लोगों को आज दैनिक कार्यों के अलावा भी काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन आपको कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। आज किसी दूसरे के भरोसे रहने से अधिकांश कार्य अधूरे रह सकते हैं। कार्य, व्यापार या सरकारी क्षेत्र से कोई अशुभ समाचार या कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलने से अशांति रहेगी। धन की आवक सीमित रहेगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने से बजट प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या अधिकारियों से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से हानि हो सकती है, धैर्य रखें। सेहत में अचानक नरमी आएगी। बड़ों के प्रति सम्मान बढ़ेगा।