30 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

चोर से 6 लाख की रकम बरामद, इंडेन गैस एजेंसी कर्मचारी गिरफ्तार ..

HomeChhattisgarhचोर से 6 लाख की रकम बरामद, इंडेन गैस एजेंसी कर्मचारी गिरफ्तार...

Date:

डोंगरगढ़। 06 फरवरी 2023

डोंगरगढ़ शहर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में बीते 1 फरवरी को 6 लाख रुपए की चोरी हुई थी ।मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की 6 लाख रुपए भी बरामद किए । एजेंसी में काम करने वाले ही एक युवक ने पूरी घटना को अंजाम दिया था । डोंगरगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि “एक फरवरी को 6 लाख रुपए की चोरी इंडेन गैस एजेंसी से होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही थी । जांच के दौरान संदेह के आधार पर 8 से 10 संदेहियों से पूछताछ की गई. इस दौरान यह बात सामने आई कि न तो गैस एजेंसी का ताला तोड़ा गया और न ही लॉकर को तोड़ा गया है । फिर पुलिस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की । एसडीओपी के मुताबिक “कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान गैस एजेंसी में काम करने वाले आरोपी शेख इस्माइल ने गोल मोल जवाब दिया । शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया. आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई रकम, चेक बुक और लॉकर की चाबी को पुलिस ने बरामद किया है । आगे की कार्यवाही जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related