छत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों में खुलेगा स्वामी आत्मानंद के अंग्रेजी माध्यम कालेज..

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों में खुलेगा स्वामी आत्मानंद के अंग्रेजी माध्यम...

Date:

रायपुर : राज्य सरकार ने चुनाव के पहले युवाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने स्वामी आत्मानंद योजना के स्कूलों के बाद अब कालेजों को भी अंग्रेजी माध्यम में बदलने को घोषणा की है।

पहले चरण में प्रदेश के 10 जिलों में अंग्रेजी माध्यम के कालेज खुलेंगे। इनमें रायपुर, दुर्ग , बिलासपुर, राजनांदगांव, कांकेर, महासमुंद, जगदलपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और कोरबा जिला शामिल हैं। स्वामी आत्मानंद योजना के तहत स्कूलों के बाद अब कालेजों को भी अंग्रेजी माध्यम में बदला जाएगा। आने वाले सत्र में राज्य सरकार इनकी घोषणा कर सकती है।

आपको बता दें कि प्रदेश में 279 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। रायपुर में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई संस्कृत कॉलेज में भी शुरू हो गई है मगर सभी संकायों जैसे BA, BSC, B.COM, BHSC आदि के लिए अभी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराना बाकी है। इन विद्यालयों में अत्याधुनिक लैब, लाइब्रेरी की सुविधा के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा भी दी गई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related