32.7 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

बिलासपुर : झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि…

HomeChhattisgarhबिलासपुर : झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि...

Date:

बिलासपुर, 25 मई 2023


संभागीय कमिश्नर कार्यालय एवं जिला कार्यालय में आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झीरम घाटी के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बस्तर के झीरम घाटी में आज से एक दशक पूर्व 25 मई 2013 को नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ राजनेता एवं सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे। कमिश्नर कार्यालय में उपायुक्त श्री अखिलेश साहू एवं जिला कार्यालय में एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास, सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हमेशा काम करते रहने की शपथ दिलाई। इसी तरह जिले की सभी शासकीय कार्यालयों में झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related