30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने प्रहलाद, सचिव जगदीश.

HomeChhattisgarhछग श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने प्रहलाद, सचिव जगदीश.

Date:

खरसिया : बी.आर.कुर्रे (18 मई 2023 )

खरसिया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ खरसिया इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 16 मई को हुआ। इसमें खरसिया इकाई से प्रहलाद बंसल ने अध्यक्ष पद, जगदीश मित्तल ने सचिव पद और धीरज राठौर ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। श्रमजीवी पत्रकार संघ का यह कार्यक्रम में समाजसेवी अमर अग्रवाल के मुख्यातिथ्य में व छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की अध्यक्षता में और मनमोहन सिंह रायगढ़ जिला के जिला अध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने अपने अनुभव पत्रकारों से साझा किए। कहा कि सभी पत्रकार एक रहें, पत्रकारों के हित में काम करें, कोई पत्रकार गलत काम करता है तो उसे समझाएं, न कि उसको दूर करें। वहीं पत्रकारों के लिए बनी शासन की योजनाओं का लाभ लेने की बात भी कही। मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार का काम एक जनसेवा है। आप लोग समय निकालकर समाज सेवा जन सेवा में लगे रहते हैं, इनकी मेहनत की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। पत्रकार समाज का एक अहम हिस्सा है। आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ की राजनीति में होगा जबरदस्त बदलाव आपको देखने को मिलेगा। आप लोगों को जब भी मुझसे मदद की जरूरत हो तो आधी रात को मैसेज या कॉल कर सकते हैं, मैं पत्रकारों की सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा।

जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने नए पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं कहा हम सब की मेहनत और लगन हमारे संगठन को बुलंदी की ओर ले जाएगी। शपथ ग्रहण में अमर अग्रवाल (मंत्री), रामनारायण संटी सोनी, कैलाश शर्मा, नटवर मित्तल, मनीष अग्रवाल, अमित साहू, हेमलाल, राकेश गायत्री, नितिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, किशन शर्मा, टिंकू गोयल, मोहन गर्ग, कृष्णा मित्तल सहित नागरिकों की उपस्थिति रही।

कृपया लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related