7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचार‍ियों की बेस‍िक सैलरी बढ़कर हो जाएगी 27000, इस तारीख से लागू होगा न‍ियम…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचार‍ियों की बेस‍िक सैलरी बढ़कर हो जाएगी 27000,...

Date:

केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए आख‍िरी बार महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान मार्च, 2023 में क‍िया गया था | उस समय सरकार ने डीए 38 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 42 प्रत‍िशत कर द‍िया था | अब अगला महंगाई भत्‍ता 1 जुलाई से लागू होगा | हालांक‍ि इसकी घोषणा स‍ितंबर तक क‍िये जाने की उम्‍मीद है | सरकारी कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता हर छह महीने में बढ़ाया जाता है | महंगाई के अनुपात में ही डीए बढ़ने से सैलरी में अच्‍छा इजाफा होता है | कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर, अप्रेजल के आधार पर ही बढ़ती है | फिटमेंट फैक्‍टर के बढ़ने पर सैलरी खुद ब खुद बढ़ जाएगी | खबर यह है क‍ि बिना फिटमेंट फैक्टर और अप्रेजल के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त इजाफा होने वाला है |

डीए बेस‍िक में मर्ज होने से बढ़ जाएगी सैलरी:
सरकार की तरफ से 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू किया गया था | उस सयम महंगाई भत्ते को शून्य क‍िया गया था. डीए शून्य होने से कर्मचारियों का पिछला महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में जोड़ दिया गया | अब यह स्‍थ‍ित‍ि एक बार फ‍िर से बनने जा रही है. इससे कर्मचार‍ियों की न्‍यूनतम बेस‍िक सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 27000 रुपये हो जाएगी | महंगाई भत्ते के फ‍िर से बेसिक सैलरी में मर्ज होने से बेस‍िक बढ़ जाएगी |

सैलरी रिविजन के लिए लंबा इंतजार
साल 2016 के मेमोरेडम में यह ल‍िखा है क‍ि महंगाई भत्ते के 50 प्रत‍िशत होने पर इसे जीरो कर दिया जाएगा. यानी अभी जो महंगाई भत्ता 42 प्रत‍िशत म‍िल रहा है. शून्‍य होने के बाद यह 1 प्रत‍िशत, 2 प्रत‍िशत से शुरू होगा. दरअसल, 50 प्रत‍िशत महंगाई भत्ता होते ही इसे बेसिक सैलरी में जोड़ द‍िया जाएगा. ऐसा होने से कर्मचारियों को सैलरी रिविजन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता |

कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी?
फ‍िलहाल पे-बैंड लेवल-1 पर 18000 रुपये की बेस‍िक सैलरी है. इस पर अभी 7560 रुपये महंगाई भत्ता मिलता है. लेकिन, 50 प्रत‍िशत महंगाई भत्ते पर यह रकम बढ़कर 9000 रुपये हो जाएगी. न‍ियम यह है क‍ि 50 प्रत‍िशत डीए होने पर बेस‍िक सैलरी के साथ म‍िलाकर शून्य कर द‍िया जाएगा. यानी अभी की 18000 रुपये बेस‍िक सैलरी बढ़कर 27000 रुपये हो जाएगी. इसके बाद से महंगाई भत्ता 27000 रुपये की बेस‍िक सैलरी पर कैलकुलेट होगा |

कब बढ़ेगी बेसिक सैलरी?
फ‍िलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रत‍िशत महंगाई भत्ते के ह‍िसाब से सैलरी म‍िल रही है. जुलाई 2023 के र‍िवीजन के आधार पर यह 4 फीसदी बढ़कर 46 प्रत‍िशत हो जाएगा. इसके बाद यद‍ि जनवरी 2024 में भी महंगाई भत्‍ता 4 प्रत‍िशत बढ़ता है तो यह 50 प्रत‍िशत हो जाएगा. 50% होने पर महंगाई भत्ता जनवरी 2024 से ही शून्य हो जाएगा. यानी जुलाई 2024 से कर्मचार‍ियों को बढ़ी हुई बेसिक सैलरी का फायदा म‍िलेगा और इसके आधार पर ही डीए भी म‍िलेगा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...