26.2 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

पद्मावती फिल्म एंड मायरा इवेंट्स नागपुर प्रजेंट मिस्टर, मिस, मिसेज इंडिया का कांटेक्ट रायपुर में

HomeChhattisgarhपद्मावती फिल्म एंड मायरा इवेंट्स नागपुर प्रजेंट मिस्टर, मिस, मिसेज इंडिया का...

Date:

बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों के भाग लेने की संभावना

रायपुर । मायरा इवेंट्स एवं पद्मावती फिल्म नागपुर के द्वारा इंटरनेशनल फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारत्म्य में होटल ट्राइटन के हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकिता पटोले, श्री कुमार श्रीवास, अंशुमन शशि ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि यह आयोजन हमारी प्रबंधन कंपनी पिछले 10 सालों से फैशन शो एवं अन्य इवेन्टस् भारत के विभिन्न राज्यों में सफलतापूर्वक करते आ रही है।

इस बार हम भारत अंतरराष्ट्रीय फैशन शो सौंदर्य प्रतियोगिता का रायपुर शहर में करने जा रहे है इसी सिलसिले में दिनांक 23 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रायपुर वासियों के लिए ऑडिशन भी रखा गया। आयोजकों ने आगे बताया की इस आयोजन में प्रतिभागियों को फैशन शो में विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बॉलीवुड के स्टार्स कलाकारों के भाग लेने की उम्मीद है, साथ ही फिनाले में प्रदेश के मुख्यमत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन हेतु हमारी टीम विभिन्न राज्यों में ऑडिशन भी लेगी, जैसे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कोलकाता, राजस्थान, हैदराबाद (तेलंगाना )के साथ विभिन्न एवं अन्य प्रदेश जिसमें शामिल हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय फैशन हेतु ऑनलाइन ऑडिशन पहले से ही प्रारंभ है। इस फैशन शो का ग्रैंड फिनाले 5 फरवरी को डाईची ग्रुप ऑफ होटल ट्राइटन में किया जाएगा। यह आयोजन निश्चित तौर पर नए टैलेंट के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा, खासतौर से महिला प्रतिभागियों के लिए उन्हें आगे बढ़ाने में यह कार्यक्रम कारगर साबित होने वाला है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री...