23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

MP के खरगोन में ऐसा बवंडर कि इंसान छोड़ पतंग जैसे उड़ने लगा शादी का टेंट, मौके से जान बचाकर भागे लोग…

HomeMadhya PradeshMP के खरगोन में ऐसा बवंडर कि इंसान छोड़ पतंग जैसे उड़ने...

Date:

राखी श्रीवास्तव : 12 मई 2023

आपने कई आंधी और तेज हवा के झोंके महसूस किए होंगे, लेकिन ऐसा बवंडर नहीं देख होगा कि लोहे के भारी भरकम पाइप वाला शादी का पंडाल ही उड़ जाए। वो भी पतंग की तरह। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कुछ ऐसा ही हुआ।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कुसुंबिया गांव में एक शादी का जलसा सजा हुआ था। बारात की तैयारियों के ठीक अचानक ऐसा बवंडर आया कि देखने वालों की आंखे फटी रह गई। देखते ही देखते भारी भरकम चीजे उड़ने लगी। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल के कैमरों में कैद कर दिया। अब सोशल मीडिया में बवंडर के वक्त का हाल सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लोगों के तब होश उड़ गए जब करीब 1500 वर्ग फीट का भारी पंडाल पतंग जैसा उड़ने लगा। लोहे के भारी भरकम एंगल-पाइप के साथ जमीन से करीब दो सौ फीट ऊंचाई लोगों ने इस पंडाल को उड़ता हुआ देखा। फिर कुछ देर बाद बिजली के तार पर गिर पड़ा। चश्मदीदों ने बताया कि प्लास्टिक की कुर्सियां और टेंट के परदे भी कागज़ की तरह उड़ते दिखे। बवंडर इतना भयंकर था कि शादी के आयोजन की व्यवस्थाओं में मौजूद कुछ लोग कई फीट दूर जा गिरे। कुछ लोगों ने एक दूसरे के कसकर हाथ पकड़ लिए, ताकि वह भी न उड़ जाए। फिर किसी तरह जान बचाकर सुरक्षित जगह भागे। कुछ लोगों को मामूली चोटे भी पहुंची।

बताया गया कि पतंग की तरह जो पंडाल उड़ा, वहां बारातियों के लिए खाना बन रहा है। घटना से कुछ देर बाद बारात आने वाली थी। कड़ाई और गंज में पक रहा सारा सामान धूल में बर्बाद हो गया। खान-पान समेत सभी तैयारियों पर पानी फिर गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...