21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

नायब तहसीलदार , नगरपालिका अधिकारी तथा पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को समझाईस दिया गया..देखे क्या बताया गया ?

HomeChhattisgarhनायब तहसीलदार , नगरपालिका अधिकारी तथा पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर (11 मई 2023 )

⏺️ नायब तहसीलदार एवं नगरपालिका अधिकारी तथा पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर आम रास्ता में समान रखकर व्यवसाय करने वालों को समझाईस दिया गया,
⏺️ बाजारडांड जशपुर में रोड किनारे खड़े बेतरतीब दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों एवं सड़क किनारे फेरी लगाने वालों को समझाइश दी गई,
⏺️ अवैध जगहों पर वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत चलानी कार्यवाही की गई |


जशपुर: 11/5/2023 . गौरतलब है कि जशपुर नगर स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर आम रास्ता में समान रखकर व्यवसाय करने वालों वाले एवं बाजार डांड जशपुर रोड में सड़क किनारे फेरी लगाने व वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होता है, एवं दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसी के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन के नेतृत्व में नगर पालिका की संयुक्त टीम से मिलकर आज दिनांक 11-05-2023 को विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों एवं बाजार डांड जशपुर में टीम द्वारा दुकानों के बाहर आम रास्ता में समान रखकर व्यवसाय करने वालों वाले, सड़क किनारे खड़े दो पहिया, चारपहिया वाहन चालकों को समझाईस देकर निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहनों को पार्क कराया गया, साथ ही अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। टीम द्वारा व्यवसायियों से कहा गया कि यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें एवं संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
➡️ उक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुशील सेन, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेश देवांगन एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...