31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कौशल विकास के माध्यम से जिले के 23 युवाओं को मिला रोजगार…

HomeChhattisgarhकौशल विकास के माध्यम से जिले के 23 युवाओं को मिला रोजगार...

Date:

मनीष साहू : भानुप्रतापपुर (11 मई 2023 )

भानुप्रतापपुर : 11/05/2023. कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में कौशल विकास अंतर्गत प्रशिक्षण देकर जिले के 23 युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिली है। जिन युवाओं को नौकरी मिली है, उन्हें संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक शिशुपाल शोरी एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अहमदाबाद के निजी कंपनी में 14 युवाओं का सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी मिली है।

इसी प्रकार 08 युवाओं का चयन रायपुर निजी कंपनी के लिए तथा 01 युवा का चयन डीजी इलेक्ट्रॉनिक कांकेर में चयन हुआ है। संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि घर से बाहर रहकर अपने नौकरी को कर्तव्य निष्ठा एवं मृदुभाषी के साथ करें तथा जिले और प्रदेश का नाम रौशन करने की समझाइश दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, जेल अधिकारी एसएल नायक, रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर, लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सुनील नेताम सहित सभी आईटीआई के प्राचार्य उपस्थित थे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...