29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

भिलाई स्टील प्लांट असिस्टेंट मैनेजर ने कर ली खुदकुशी, पैतृक गांव में फंदे में लटकी मिली शव , जेब में मिला सुसाइड नोट…

HomeChhattisgarhभिलाई स्टील प्लांट असिस्टेंट मैनेजर ने कर ली खुदकुशी, पैतृक गांव में...

Date:

भिलाई : 09 मई 2023.

भिलाई:  छत्तीसगढ़ की ट्वीन सिटी भिलाई से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि भिलाई स्टील प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कृष्णकांत वर्मा ने अपने पैतृक गांव सेलूद में फांसी लगाई है। मामले की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी के असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा की लाश अपने ही गृह गांव में फंदे से लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि कृष्णकांत वर्मा की जेब से एक सुसाइड नोट ​भी मिला है, जिसमें उन्होंने प्लांट में काम का तनाव बताया है।

बताया गया कि असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा उर्फ राजू ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कृष्णकांत का रिसाली में भी निवास था। वो सोमवार की सुबह आठ बजे सेलूद के निकला था। सेलूद पहुंचते ही उसने अपने छोटे भाई शशिकांत वर्मा को मैसेज कर सेलूद में ही रहने के लिए बोला। इसके बाद अपने घर में जाकर फांसी लगा ली। सूचना पर उतई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चीरघर के रवाना किया। मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related