31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

लड़की की हत्या, प्रेम प्रसंग मामले में ट्रिपल मर्डर का प्लान फेल ..

HomeChhattisgarhलड़की की हत्या, प्रेम प्रसंग मामले में ट्रिपल मर्डर का प्लान फेल...

Date:

लोरमी : 09 मई 2023 .

लोरमी। मुंगेली जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन युवतियों में एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया | जिसकी लाश चिल्फी थाना क्षेत्र के खैरवार और बैजलपुर मार्ग के पास इलचपुर गांव में सड़क किनारे सुनसान इलाके से आज तड़के सुबह पुलिस ने बरामद की, तो वहीं मौजूद गांव की दूसरे युवती की हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से उस पर भी ताबड़तोड़ हमला किया गया | जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है | घायल युवती को मंगलवार सुबह 108 की मदद से लोरमी के अस्पताल लाया गया | यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है | इसके साथ ही मौके पर मौजूद रही एक अन्य युवती को मामूली चोट आई है | जो अपने गांव के घर पर है. घटना को अंजाम देने के बाद मौका पाकर आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश चिल्फी पुलिस कर रही है |

मृतिका के शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान हैं | तो वहीं एक अन्य घायल युवती के हांथ और सिर में धारदार हथियार से वार के निशान हैं | मृतिका की पहचान लेखनी टोंडे, तो घायल युवती की पहचान इलचपुर निवासी नंदनी जांगड़े के रूप में हुई है | मृतिका शासकीय शिक्षक के रूप में पेंड्रा में पदस्थ थी | जो अपने भाई की शादी में गांव आई हुई थी | वहीं दो युवतियां दूसरे गांव की हैं | इस पूरे मामले में पुलिस ने कई संदेहियों को गिरफ्तार किया है |

पुलिस की पकड़ में संदेही –

इस पूरे घटना को लेकर चिल्फी थाना प्रभारी सुशील कुमार बंछोर ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक युवती की खून से सनी लाश मिली है | फिलहाल युवती की हत्या प्रेम प्रसंग से होना प्रतीत हो रहा है | इस घटना में एक युवती की हत्या और एक युवती की थाना क्षेत्र के इलचपुर गांव में घायल होने की सूचना मिली थी | जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा के बाद इस पूरे मामले की जांच की जा रही है | तो वहीं एक घायल युवती को प्राथमिक उपचार के लिए 108 की मदद से लोरमी अस्पताल और घटना में गांव के ही अन्य युवती को मामूली चोट आई है, जो अपने घर पर है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related