27.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

राजधानी के रेलवे स्टेशन पर आज से कल सुबह 9 बजे तक मेगा ब्लाक, यात्रियों को हो सकती है परेशानी…

HomeRaipurराजधानी के रेलवे स्टेशन पर आज से कल सुबह 9 बजे तक...

Date:

रायपुर : 09 मई 2023 .

रायपुर: रायपुर स्टेशन के यार्ड से लेकर वाल्टेयर रेल लाइन तक लगातार काम चल रहा है। स्टेशन सेक्शन का सिग्नल ऑटोमैटिक किया जा रहा है। ये काम हो जाने पर ट्रेनें आउटर में नहीं रुकेंगी, बल्कि प्लेटफार्म एक से लेकर प्लेटफार्म 7 तक किसी भी प्लेटफार्म पर धड़ाधड़ आ सकेंगी। वहीं वाल्टेयर रेल लाइन की दूसरी नई पटरी स्टेशन तक जोड़ने का भी काम तेजी से चल रहा है। रेलवे के आला अधिकारी रात में पटरी पर नजर आते हैं। इन्हीं कामों के लिए 4 मई से रायपुर स्टेशन में ब्लाक है। अभी ट्रेनें रोक-रोककर रायपुर स्टेशन से होकर चलाई जा रही हैं। कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। वहीं कई ट्रेनें दुर्ग, बिलासपुर और महासमुंद स्टेशन तक ही चल रही हैं।

लेकिन आज 9 मई को रायपुर स्टेशन में सुबह 9 बजे से 24 घंटे का मेगा ब्लॉक रेलवे ले रहा है। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान रायपुर स्टेशन पर किसी भी गाड़ी की एंट्री नहीं होगी। सभी ट्रेनों को उरकुरा स्टेशन पर रोका जायेगा। प्लेटफार्म 7 और वाल्टेयर सेक्शन में डबल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने के लिए ब्लॉक किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...