16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

आज सीएम बघेल कुरूद विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे…

HomeChhattisgarhआज सीएम बघेल कुरूद विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे...

Date:

रायपुर : 28 अप्रैल 2023 (भूषण )

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अप्रैल को धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर पहुंचेंगे और 11.55 बजे गांव के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण कर गोबर पेंट उद्योग तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.20 बजे हंचलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा (बी) पहुंचेंगे और वहां प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम सेमरा बी से 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे कुरूद पहुंचेंगे और वहां विश्राम गृह में अपरान्ह 3.15 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे कुरूद से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...