26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

गौर सिटी 14 एवेन्यू की पहली मंजिल पर लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद…

HomeNationalगौर सिटी 14 एवेन्यू की पहली मंजिल पर लगी भीषण आग, दमकल...

Date:

राखी श्रीवास्तव :

नोएडा : 26 अप्रैल 2023 .टर नोएडा के गौर सिटी 14 एवेन्यू में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना 11: 45 बजे के करीब की है। जिस समय आग लगी फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। फ्लैट पर ताला जड़ा होने की वजह से लोगों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बिल्डर प्रबंधन ने सोसायटी में लगे अग्निशमन उपकरणों से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। सोसायटी के लोगों ने बताया कि सोसायटी के एल टावर के फ्लैट संख्या 2097 में आग लगी थी। फ्लैट किसका है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। फ्लैट पर बाहर से ताला जड़ा था।

सोसायटी के लोगों ने बताया कि फ्लैट की बालकनी में आग लगी थी। धीरे-धीरे आग फ्लैट के अंदर तक पहुंच गई और फ्लैट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related