20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, ब्लास्ट में 11 जवान शहीद, CM ने जताया गहरा दुःख …

HomeChhattisgarhदंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, ब्लास्ट में 11 जवान शहीद, CM ने...

Date:

दंतेवाडा : 26 अप्रैल 2023

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला होने की खबर मिली है, अरनपुर में हुए एक बड़े ब्लास्ट में 11 जवानों के शहीद होने की खबर है, इनमें एक ड्रायवर भी शामिल है |


एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। कई जवान घायल भी हुए हैं | मृतकों की संख्या बढ़ सकती है |

सूत्रों के मुताबिक अरनपुर में हुए एक बड़े ब्लास्ट में 11 जवानों के शहीद होने की खबर है, एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया है। जिला प्रशासन ने इसकी पुस्टि की है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं | नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी की टीम सर्चिंग में निकली थी, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया | इसमें डीआरजी के दस जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए | घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

सूत्रों के मुताबिक सेना के बाहन पर हमला हुआ जोकि बारिश में फंसे जवानों को लेने गई थी टीम | घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है | इस घटना के बाद PHQ में उच्चस्तरीय आपात बैठक आहूत इस आपात बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, आईजी नक्सली आपरेशन ओपी पाल, नक्सल एडीजी विवेकानंद सिन्हा मौजूद हैं, इनके साथ ही पुलिस के आला आलाधिकारी भी बैठक में मौजूद है।

इस घटना पर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी आई थी, जिसके बाद DRG के जवान वहां पहुंचे थे। वह ऑपरेशन कर लौट रहे थे कि तभी IED की चपेट में उनका वाहन आया। घटना में 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। हमने और बल को भेज दिया है। पिछले 4 वर्षों में नक्सलियों का 60% मूवमेंट कम हुआ है।

हमले के संदर्भ में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन IED की चपेट में आ गया। वाहन में 10 DRG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।

लगातार बढ़ती नक्सली हिंसा से बस्तर में चहुँओर आतंक का माहौल : अरुण साव 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला में अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 11 जवानों की शहादत को नमन करते हुए इस घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि लगातार बढ़ती नक्सली हिंसा से बस्तर में चहुँओर आतंक का माहौल है। नक्सलियों के इस कायराना कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है। साव ने कहा कि बस्तर की धरती से नक्सलियों का समूल नाश ही हमारे शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...