HomeCHHATTISGARHRAIPURपं. दीनदयाल जयंती पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अर्पित की श्रद्धांजलि...

Date:

पं. दीनदयाल जयंती पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नवा रायपुर अटल नगर में भाजपा अटल नगर मंडल के कार्यक्रम में हुए शामिल|

नवा रायपुर अटल नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा अटल नगर मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन और विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका चिंतन समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, कार्य और आदर्श आज भी राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related