इंडिया-ए टीम में चयनित क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से की मुलाकात..

HomeCHHATTISGARHRAIPURइंडिया-ए टीम में चयनित क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Arun Sao श्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर Ayush Pandey आयुष पाण्डेय ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चयनित आयुष को उप मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री साव ने कहा कि आयुष ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

आयुष पाण्डेय छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं और रणजी ट्रॉफी में अपने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अब तक एक दोहरे शतक सहित चार शतक लगाए हैं तथा दिल्ली, मुंबई, तमिलनाडु और असम जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ बड़ी पारियां खेली हैं। 23 वर्षीय आयुष दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सी.के. नायडू ट्रॉफी में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। वर्तमान में वे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सीसीपीएल में बिलासपुर बुल्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं और टी-20 क्रिकेट में भी लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related