रायपुर: राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में लावण्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित कला एवं सांस्कृतिक कार्यशाला में बड़ी संख्या में कलाकारों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभाशाली कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। कार्यशाला के दौरान कला, संस्कृति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कला समाज को जोड़ने, नई सोच विकसित करने और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। कलाकारों की रचनात्मक ऊर्जा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष बना दिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी प्रतिभागियों, कलाकारों और आयोजकों को शुभकामनाएं दी गईं।
ख़बरें और भी…


