35.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 642 करोड़ रुपये…

HomeCHHATTISGARHRAIPURमहतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा महतारी वंदन योजना इस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलने के साथ उनका आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है।

राज्य में 1 मार्च 2024 से संचालित इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। जून 2026 में जारी 28वीं किस्त के साथ अब तक महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्लानार अभियान के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों की 7,770 नई महिलाओं को भी योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, विश्वास और स्वावलंबन का प्रतीक बनकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भूजल संकट पर सरकार सख्त, रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने वालों की जमा राशि होगी जब्त…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेडलाइंस : गिरते भूजल स्तर को देखते हुए सरकार...