37.2 C
Raipur
Thursday, May 21, 2026

मुंगेली में डायल 112 सेवा का शुभारंभ, 7 थाना क्षेत्रों को मिली अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन सुविधा…

HomeMUNGELIमुंगेली में डायल 112 सेवा का शुभारंभ, 7 थाना क्षेत्रों को मिली...

Date:

मुंगेली / छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट परिसर से विधायक पुन्नू लाल मोहले ने दिखाई हरी झंडी, आमजन को अब मिलेगा त्वरित पुलिस सहायता का लाभ

हेडलाइंस

  • मुंगेली जिले में डायल 112 सेवा वाहनों का शुभारंभ
  • 7 थाना क्षेत्रों के लिए अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन रवाना
  • जीपीएस, डैश कैमरा और मोबाइल डाटा टर्मिनल जैसी सुविधाओं से लैस वाहन
  • सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा और आपात स्थितियों में मिलेगी तत्काल सहायता
  • पुलिस और आमजन के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने की पहल

मुंगेली। आमजन को त्वरित पुलिस सहायता एवं आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में डायल 112 सेवा वाहनों का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट जनदर्शन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुन्नू लाल मोहले की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में डायल 112 सेवा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए 7 अत्याधुनिक वाहनों को रवाना किया।

आधुनिक तकनीक से लैस किए गए आपातकालीन वाहन

भारत सरकार द्वारा आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से डायल 112 सेवा का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेशभर में 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स तैयार किए गए हैं। मुंगेली जिले को भी नई डायल 112 वाहन सुविधा प्रदान की गई है। इन वाहनों में अत्याधुनिक कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस डिवाइस, मोबाइल डाटा टर्मिनल और स्मार्ट मोबाइल फोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पुलिस प्रतिक्रिया समय में तेजी आएगी और लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।

7 थाना क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

जिले के सिटी कोतवाली मुंगेली, जरहागांव, सरगांव, फास्टरपुर, लोरमी, चिल्फी एवं लालपुर पथरिया थाना क्षेत्रों में डायल 112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से सड़क दुर्घटना, विवाद, मारपीट, महिला सुरक्षा, आगजनी और चिकित्सा आपातकाल जैसी घटनाओं में त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

एक नंबर पर मिलेगी कई जरूरी सेवाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि डायल 112 सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए नागरिक अब केवल एक नंबर 112 पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों तक त्वरित राहत पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

पुलिस और जनता के बीच मजबूत होगा समन्वय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि डायल 112 सेवा पुलिस और आमजन के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इस सेवा के जरिए कॉलर की लोकेशन स्वतः ट्रेस कर तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सकेगी। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related