रायपुर / छत्तीसगढ़
रायपुर में सेवा समिति द्वारा पशुओं के लिए चलाया गया विशेष अभियान ।
हाइलाइट्स:
भीषण गर्मी में गो माता एवं अन्य पशुओं के लिए पानी-भोजन की व्यवस्था ।
रायपुर के विभिन्न मंदिरों और चौक-चौराहों पर लगाए गए कोटना।
सेवा समिति एवं सामाजिक कल्याण संस्था के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी।
रायपुर। भीषण गर्मी के बीच पशुओं की सेवा हेतु सेवा समिति एवं सामाजिक कल्याण संस्था, छत्तीसगढ़ द्वारा “गो सेवा कार्य – कोटना सेवा कार्य” का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर गो माता एवं अन्य पशुओं के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।
रायपुर में चला सेवा अभियान
यह सेवा कार्य दिनांक 17 मई 2026, रविवार को रायपुर महतारी चौक से प्रारंभ हुआ। इसके बाद बजरंगबली मंदिर, चिरकुटी मंदिर, भोलेनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, पहाड़ी चौक रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर, छोटे हनुमान मंदिर, पहाड़ी चौक हनुमान मंदिर, गुढियारी बालाजी मंदिर, शिव मंदिर और काली मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर पानी से भरे कोटना रखे गए।

पशुओं को मिली राहत
कार्यक्रम के दौरान यह देखा गया कि कोटना रखते ही गो माता वहां पहुंचकर पानी पीने लगीं, जिससे इस सेवा कार्य की सार्थकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके साथ ही गो माता को आलू खिलाकर उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे पशुओं को गर्मी में पर्याप्त राहत मिल सकी।
सदस्यों का सराहनीय योगदान
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्थापक अध्यक्ष सी. नागेश्वर राव के नेतृत्व में पदाधिकारीगण एम. गणेश, वि. एस. प्रकाश, बि. एस. नटराज, डी. नागेश, राजेंद्र कुसुम, संदीप वर्मा, के. रवि कुमार, सी. श्रीलक्ष्मी, मंजू दीक्षित एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
सेवा भाव की प्रेरणा
संस्था द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। भीषण गर्मी में पशुओं के लिए इस प्रकार की सेवा न केवल मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।
खबरें और भी…


