34.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

राजधानी रायपुर में 200 परिवारों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, बनाना होगा नया रास्ता ..

HomeChhattisgarhराजधानी रायपुर में 200 परिवारों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, बनाना...

Date:

रायपुर : 14 अप्रैल 2023

आपको जानकर हैरानी होगी कि आखिर ऐसी कौनसी बात है जो 200 परिवार अपने घरों से नहीं निकल सकते | तो आपको बता दें कि रायपुर में दो बिल्डरों के विवाद के बीच लगभग 2 सौ परिवारों का अपना घर आना जाना मुश्किल हो गया है। सुबह से 200 परिवार चार दिवारी में कैद हैं | मामला सरोना की वॉलफोर्ट ग्रीन कालोनी का है, जिसका रास्ता सालासर ग्रीन से होकर गुजरता है। रास्ते की जमीन सालासर ग्रीन की पाए जाने पर रेरा ने सड़क बंद करने का आदेश दे दिया। जिसके कारण लगभग 2 सौ परिवारों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। अब ऐसी स्थिति में वाल्फोर्ट ग्रीन कालोनी के रहवासी उक्त बिल्डर से गुस्साए हुवे हैं | जबकि कालोनी को बने 13 साल हो चुके हैं | जबकि रास्ता का समस्या आज अभी उठा है |

गुस्साए निवासियों ने बिल्डर वॉलफोर्ट प्रापॉटीज के आफिस का घेराव कर दिया है | स्थिति संभालने पुलिस को आना पड़ा, निवासियों ने बताया, प्लाट बेचते समय वॉलफोर्ट प्रॉपटीज् ने ले-आउट पास वाले नक्शे में यही सड़क दिखाई थी। उस समय सालासर ग्रीन कालोनी बनी भी नहीं थी। बिल्डर ने उनके साथ धोखेबाजी की है। निवासियों ने दो दिनों के भीतर रास्ता नहीं मिलने पर आंदोलन करने की बात कही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...