स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क
रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ, रायपुर द्वारा अपने सभी शाखाओं सहित मंडल कार्यालय में महान सामाजिक सुधारक, अग्रदूत एवं क्रांतिकारी विचारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की 199वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष श्री बी. ए. नायडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूर्ण सम्मान और आदर के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री प्रसाद राव ने महात्मा फुले के महान कार्यों का स्मरण करते हुए विशेष रूप से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उनके अग्रणी योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि फुले जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अस्पृश्यता और सामाजिक अन्याय के खिलाफ निरंतर संघर्ष करते हुए वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
मंडल सचिव रामेश्वर राव ने सभी उपस्थितजनों का हार्दिक स्वागत किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्री नंदकिशोर सोनकर, कपिलेश्वर राय, एन. के. पटेल सहित ब्रांच कार्यकारिणी सदस्य श्री मिथिलेश साहू, धनेंद्र साहू, अभय सोनी, हरीश कुमार एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी…


