रायपुर/छत्तीसगढ़
रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में 5–6 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात राजधानी रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चाकूबाजों एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य राजधानी को अपराध-मुक्त बनाना और आम जनता के बीच भय-मुक्त वातावरण स्थापित करना रहा।
अभियान के दौरान थाना आज़ाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर एवं मुजगहन क्षेत्र से कुल 76 आदतन बदमाशों और चाकूबाजों को पकड़कर तस्दीकी हेतु थानों में लाया गया। पुलिस द्वारा सक्रिय बदमाशों की तस्दीक की गई तथा सभी को भविष्य में अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।
तलाशी के दौरान 3 व्यक्तियों के पास से धारदार हथियार बरामद किए गए, जिन पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया। वहीं 15 सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अन्य संदेहियों को थानों में तलब कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की गई तथा पुलिस रिकॉर्ड अपडेट किए गए।
थानावार की गई कार्रवाई इस प्रकार है:
थाना टिकरापारा – 22 आरोपी (आर्म्स एक्ट: 01, 170 बीएनएसएस: 06)
थाना कबीर नगर – 03 आरोपी
थाना राजेंद्र नगर – 02 आरोपी (आर्म्स एक्ट: 01, 170 बीएनएसएस: 01)
थाना डीडी नगर – 05 आरोपी (आर्म्स एक्ट: 01)
थाना आमानाका – 12 आरोपी (170 बीएनएसएस: 07)
थाना आज़ाद चौक – 08 आरोपी
थाना पुरानी बस्ती – 11 आरोपी (170 बीएनएसएस: 01)
थाना सरस्वती नगर – 13 आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
खबरें और भी…


