21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

कांकेर पुलिस की बड़ी पहल: महिला सुरक्षा के लिए ‘महिला रक्षा टीम’ का शुभारंभ…

HomeKANKERकांकेर पुलिस की बड़ी पहल: महिला सुरक्षा के लिए ‘महिला रक्षा टीम’...

Date:

कांकेर/छत्तीसगढ़

कांकेर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘महिला रक्षा टीम’ की शुरुआत की है। यह टीम अपराधों की रोकथाम, त्वरित सहायता और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

महिला सुरक्षा को लेकर अभिनव कदम
कांकेर पुलिस द्वारा गठित ‘महिला रक्षा टीम’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाना और जरूरत के समय उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। यह टीम स्कूल, कॉलेज, छात्रावास एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित पेट्रोलिंग करेगी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तथा शिकायत पेटी (SHe-बॉक्स) के जरिए ऑफलाइन शिकायत दर्ज करने और उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान
महिला रक्षा टीम मेला, मड़ई और साप्ताहिक बाजारों में शिविर लगाकर महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन शिविरों में घरेलू हिंसा, गुड-टच व बैड-टच, बाल अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पॉक्सो एक्ट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और सेल्फ-डिफेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी, ताकि महिलाएं और बालिकाएं स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

आपात स्थिति में त्वरित सहायता की व्यवस्था
इस पहल के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, छेड़छाड़, हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 📲 94791-55925 जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे पीड़ित बिना भय के मदद मांग सकें।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...