15.8 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल व प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की जीवंत झलक…

HomeChhattisgarhसिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल व प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की जीवंत...

Date:

महासमुंद /छत्तीसगढ़
ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के दौरान विकास और जनकल्याण की विविध झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित अनेक विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। वहीं सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों की झलकियां प्रदर्शित की जाएंगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एलईडी डिस्प्ले एवं कला जत्था के माध्यम से किया जाएगा।
प्रदर्शनी में ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा योजनाएं, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों को आकर्षक एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही विभागों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी जाएगी।
सिरपुर महोत्सव का एक विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार पेंटिंग प्रदर्शनी होगी, जिसमें चित्रकला के माध्यम से सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, परंपराएं और प्राकृतिक सौंदर्य को उकेरा जाएगा। यह प्रदर्शनी पर्यटकों एवं नागरिकों को सिरपुर की गौरवशाली विरासत से रूबरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...

खराब सफाई पर सख्त कार्रवाई, बीएसयूपी खलबाड़ा में सफाई ठेका निरस्त, नगर निगम ने दिखाई सख्ती…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: लगातार खराब सफाई व्यवस्था के चलते नगर निगम...