33.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा की बड़ी चूक, गर्लफ्रेंड ने कैदी संग रील बनाकर मचाया हड़कंप…

HomeChhattisgarhरायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा की बड़ी चूक, गर्लफ्रेंड ने कैदी संग...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

  • रायपुर सेंट्रल जेल के मुलाकात कक्ष में मोबाइल प्रतिबंध के बावजूद गर्लफ्रेंड का फोन अंदर पहुंचा।
  • कैदी के जन्मदिन पर मुलाकात के दौरान रील बनाई गई |
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सवालों में घिर गई।

मुलाकात कक्ष से वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक युवती रायपुर सेंट्रल जेल के मुलाकात कक्ष में कैदी तारकेश्वर से बातचीत करती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, तारकेश्वर का हाल ही में जन्मदिन था, जिसे सेलिब्रेट करने उसकी गर्लफ्रेंड जेल पहुंची थी। इसी दौरान युवती ने अपने मोबाइल से पूरी बातचीत रिकॉर्ड की और बाद में इसे सोशल मीडिया पर “रिएक्शन देखो” जैसे कैप्शन के साथ पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मोबाइल प्रतिबंध के बावजूद अंदर कैसे पहुंचा फोन
जेल नियमों के मुताबिक मुलाकात कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सुरक्षा जांच के दौरान मोबाइल कैसे अंदर गया। यदि जांच हुई थी तो चूक किस स्तर पर हुई, और यदि नहीं हुई तो यह जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। इस घटना ने जेल की चौकस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

पहले भी उठते रहे हैं सुरक्षा पर सवाल
यह पहली बार नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल से इस तरह का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी जेल परिसर से मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार अंदर से बनाए गए वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

प्रशासन का बयान, जांच के बाद होगी कार्रवाई
जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि वीडियो की जानकारी उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि वीडियो कब का है और किस तरह बनाया गया, इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...